फूलडुंगरी बस स्टैंड में टेंपो लगाने का आदेश

घाटशिला : घाटशिला के फूलडुंगरी बस स्टैंड में पुलिस ने चालकों से टेंपो खड़ा करने का आदेश दिया है. सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने फूलडुंगरी ऑटो संघ को सुझाव दिया है कि 4 अक्तूबर से ऑटो संघ के लोग ऑटो बस स्टैंड में खड़ा करें. मिठू गोराई, किंकर दास, विश्रनाथ गोराई, बबलू गोराई, बया राम […]

घाटशिला : घाटशिला के फूलडुंगरी बस स्टैंड में पुलिस ने चालकों से टेंपो खड़ा करने का आदेश दिया है. सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने फूलडुंगरी ऑटो संघ को सुझाव दिया है कि 4 अक्तूबर से ऑटो संघ के लोग ऑटो बस स्टैंड में खड़ा करें. मिठू गोराई, किंकर दास, विश्रनाथ गोराई, बबलू गोराई, बया राम सिंह, यदुवंश मिश्रा, नुपुर दास, गणेश नायक, जयंत रजक, शंकर सीट, दिलीप दास ने सीओ को आवेदन देकर इसकी मांग की है कि टेंपो सड़क पर खड़ा करने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

स्टैंड में ठेला लगाये जाने के कारण सड़क पर टेंपो लगाने के कारण पुलिस लाठी भांजती है. इस मामले में अपने स्तर से समाधान किया जाय. धरमबहाल के पंचायत समिति सदस्य बुद्धेश्वर मार्डी ने बताया कि बीते 15 वर्षों से स्टैंड पर कोई वाहन खड़ा नहीं होता था. न ही ठेला लगता था. एनएच 33 की चौड़ीकरण के बाद से टेंपो चालक और ठेला वाले दुकानदारी कर रोजी रोटी चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले को सीओ के समक्ष रखा गया है. टेंपो और ठेला लगाने के लिए इस तरह की व्यवस्था की जाय ताकि दोनों की रोजी रोटी चले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >