धालभूमगढ़ में सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस
धर्म और समाज की रक्षा के लिए हजरत हुसैन करबला मैदान में शहीद हुए
धालभूमगढ़ : तम का पर्व मुहर्रम रविवार को धालभूमगढ़ में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिम भाइयों ने ताजिया जुलूस निकाला. इस दौरान सौहार्द का संदेश देने के लिए लोग जुलूस में शामिल हुए. इससे पूर्व हजरत इमाम हसन, हुसैन और शाहीदाने कर्बला की याद में मुहर्रम के दशवीं तारीख को यौमे आसुरा पर मुस्लिम समुदाय ने मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला गया. धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़, दलकी, जुगीशोल में रविवार की शाम को मुहर्रम जुलूस निकाला गया.
युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब : जुलूस में शामिल युवा रूक-रूक एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे. ताजिया जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने खेल तमाशा किया उसके बाद ताजिया को कर्बला के मैदान में ठंडा किया गया. इसके बाद जुलूस इमामबाड़ा मैदान पहुंच कर समाप्त हो गया. मुहर्रम कमेटी नरसिंहगढ़ में विधायक लक्ष्मण टुडू ने तलवार बाजी कर जुलूस का उद्घाटन किया.
श्री टुडू ने कहा कि मुहर्रम शहादत का त्योहार है. असत्य, अत्याचार के विरुद्ध धर्म और समाज की रक्षा के लिए हजरत हुसैन ने करबला मैदान में शहीद हुए. हजरत हुसैन की कुर्बानी से सीख लेनी चाहिए. अन्याय अत्याचार के सामने- घुटने नहीं टेके. यही मुहर्रम का संदेश है.
विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुखिया सह जिला शांति समिति के सदस्य पूर्ण चंद्र सिंह, जिला परिषद आरती सामाद, पंचायत समिति सदस्य रत्ना मिश्र, बकुल दास उपस्थित थे. जुलूस निकालने में शेख फिरोज, मो अनवर हुसैन, मो जिकिर, मो नसीम, शमशेर अली, शेर अली, तौहिद खान, जुझन अली, वकील अहमद ने सक्रिय भूमिका अदा की.
जुगीशोल मुहर्रम कमेटी का अखाड़ा जुलूस निकालने के लिए शेख रमीज उद्दीन, शेख इश्यारल, शेख सज्जाद, ताहिर खान, अब्दुल वाजिद मल्लिक, सलीम शहजादा, अब्दुल कलाम ने अहम भूमिका अदा की. दलकी कमेटी के जुलूस में इनामुल अली, बरजहान अली, सबा करीम, अब्दुल मल्लिक, जाकिर अली, अतहर अली, असजद अली ने अहम भूमिका अदा की.
