युवती का अपहरण कर हत्या की शव रेल ट्रैक पर फेंका, गिरफ्तार

घाटशिला : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र की चुकरीपाड़ा पंचायत अंतर्गत स्वर्गछीड़ा गांव की पानसुरी सोरेन का अपहरण व हत्या कर मऊभंडार में रेल ट्रैक पर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने स्वर्गछीड़ा गांव के रवि हेंब्रम को गिरफ्तार किया है. उसे गुरुवार को जेल भेज दिया. पिछले दिनों एक युवती का शव मऊभंडार पुलिस ने […]

घाटशिला : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र की चुकरीपाड़ा पंचायत अंतर्गत स्वर्गछीड़ा गांव की पानसुरी सोरेन का अपहरण व हत्या कर मऊभंडार में रेल ट्रैक पर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने स्वर्गछीड़ा गांव के रवि हेंब्रम को गिरफ्तार किया है. उसे गुरुवार को जेल भेज दिया. पिछले दिनों एक युवती का शव मऊभंडार पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बरामद किया था.

इस मामले में यूडी केस दर्ज हुआ था. कुछ ही दिन बाद परिजनों ने फोटो से मिलान कर शव की शिनाख्त की. मामला हत्या में तब्दील हो गया. मऊभंडार ओपी प्रभारी शिव बिहारी तिवारी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में यूडी केस दर्ज हुआ था. जब परिजनों ने युवती के शव फोटो से पहचान की तो उक्त शव को पानसुरी सोरेन के रूप में की. इसके बाद ही यह मामला हत्या में तब्दील हुआ.

पुलिस ने बताया कि युवती का रवि हेंब्रम ने अपहरण किया था. जब युवती कई दिनों तक घर नहीं पहुंची तो ओपी में युवती के लापता होने के संबंध में सनहा दर्ज कराया गया. शव की पहचान युवती के फोटो से मिलान कर की गयी तो उक्त शव की शिनाख्त परिजनों ने पानसुरी सोरेन के रूप में की.
इसके बाद ही पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर थाना में युवती का अपहरण कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में गणेश सोरेन के बयान पर घाटशिला थाना में कांड संख्या 77/2017, दिनांक 27 सितंबर 2017, भादवि की धारा 363, 302 और 201 के तहत रवि हेंब्रम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है.
धालभूमगढ़ के स्वर्गछीड़ा की युवती की मऊभंडार में रेल ट्रैक पर मिली थी लाश
पहले तो परिजनों ने शव की शिनाख्त बेटी के रूप में नहीं की, मगर बाद में कर ली
मऊभंडार में यूडी केस दर्ज हुआ था, बाद में उक्त मामला हत्या में तब्दील हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >