हावड़ा-हटिया चार घंटे, पुरुषोत्तम डेढ़ घंटे लेट से पहुंची घाटशिला

घाटशिला : खड़गपुर रेल मंडल के खेमाशोली और सरडीहा स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत और रेलवे के खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण दूसरे दिन गुरुवार को कई गाड़ियां विलंब से चलीं. हालांकि रेलखंड पर यातायात सामान्य हो गया है. हावड़ा- हटिया एक्सप्रेस (18615) करीब सवा चार घंटे विलंब […]

घाटशिला : खड़गपुर रेल मंडल के खेमाशोली और सरडीहा स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत और रेलवे के खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण दूसरे दिन गुरुवार को कई गाड़ियां विलंब से चलीं. हालांकि रेलखंड पर यातायात सामान्य हो गया है. हावड़ा- हटिया एक्सप्रेस (18615) करीब सवा चार घंटे विलंब से गुरुवार की सुबह 6:15 बजे घाटशिला पहुंची. ट्रेन का रात एक बजकर 30 मिनट पर आने का समय है. रेलवे के पदाधिकारियों ने बताया कि हावड़ा- हटिया एक्सप्रेस किसी कारण से 2 बजे हावड़ा स्टेशन से खुली.

दूसरी तरफ अप पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस घाटशिला में डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची. पुरी- हरिद्वार कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे विलंब से घाटशिला पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >