घाटशिला : मरीज को किया रेफर एंबुलेंस में नहीं था डीजल, हंगामा

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में झाटीझरना की नि:शक्त महिला सुमित्रा सिंह को जमशेदपुर के एमजीएम रेफर किया गया. अस्पताल की एबुंलेंस में तेल नहीं रहने को लेकर कालचिती पंचायत के पंसस मोची राम भूमिज ने बुधवार को अस्पताल में हंगामा किया. सुमित्रा के भाई बाबू लाल सिंह और दुलाल सिंह के पास एंबुलेंस में […]

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में झाटीझरना की नि:शक्त महिला सुमित्रा सिंह को जमशेदपुर के एमजीएम रेफर किया गया. अस्पताल की एबुंलेंस में तेल नहीं रहने को लेकर कालचिती पंचायत के पंसस मोची राम भूमिज ने बुधवार को अस्पताल में हंगामा किया. सुमित्रा के भाई बाबू लाल सिंह और दुलाल सिंह के पास एंबुलेंस में तेल डालने के लिए पैसे नहीं थे. उन्होंने चिकित्सक अशरफ से बात की. उन्होंने सलाह दी टोल फ्री नंबर में बात करें, एंबुलेंस मिलेगी.

हालांकि कोई टोल फ्री नंबर काम नहीं किया. दो लोगों ने करीब 600 रुपये का सहयोग किया. इसके बाद मरीज को लेकर एमजीएम जाने की तैयारी में जुटे. डॉ अशरफ ने कहा कि गर्भवती माताओं को ले जाने व किसी का शव घर तक पहुंचाने का कार्य में सरकार शुल्क नहीं लेती है. अन्य मरीजों को 7 रुपये प्रति किमी की दर से पैसे का भुगतान करना होगा.

उन्होंने बताया कि महिला को 11 सितंबर की रात भरती कराया गया था. बुखार ठीक हो गया, लेकिन हिंचकी आ रही है. इसके कारण मरीज को एमजीएम रेफर किया गया. पंसस ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू से बात की. डॉ टुडू ने आश्वासन दिया कि एंबुलेंस में तेल डालना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >