चाकुलिया तक ही चली चंद्रपुरा-झाड़ग्राम पैसेंजर

चाकुलिया : झाड़ग्राम-चंद्रपुरा इएमयू लोकल ट्रेन बुधवार की सुबह जैसे ही चाकुलिया स्टेशन पर पहुंची. ट्रेन के ब्रेक में खराबी आ गयी. इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गयी. सूचना पाकर रेलवे के इंजीनियर व अधिकारी पहुंचे. ट्रेन की जांच के बाद माइक से घोषणा की गयी कि ट्रेन आज आगे नहीं जा सकेगी. […]

चाकुलिया : झाड़ग्राम-चंद्रपुरा इएमयू लोकल ट्रेन बुधवार की सुबह जैसे ही चाकुलिया स्टेशन पर पहुंची. ट्रेन के ब्रेक में खराबी आ गयी. इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गयी. सूचना पाकर रेलवे के इंजीनियर व अधिकारी पहुंचे. ट्रेन की जांच के बाद माइक से घोषणा की गयी कि ट्रेन आज आगे नहीं जा सकेगी. इसेक बाद यात्री ट्रेन से उतरकर जैसे-तैसे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये. रेल कर्मियों के मुताबिक ट्रेन के ब्रेक फंसने के कारण ट्रेन चाकुलिया में खड़ी रही.

शाम करीब आठ बजे ट्रेन को दुरुस्त कर वापस झाड़ग्राम की ओर रवाना कर दिया गया.

दूसरी ओर बुधवार को ट्रेन चंद्रपुरा नहीं जाने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. यात्रियों ने कहा कि रेलवे की स्थिति बेहद खराब है. इस तरह ट्रेन को अचानक आगे नहीं जाने की घोषणा कर दी गयी. रेलवे को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी. लोग किसी तरह अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >