गांव में होगी शत प्रतिशत साक्षरता, साफ-सफाई

मुसाबनी : मेढ़िया को 2020 तक आदर्श ग्राम बनाने का जिम्मा ग्रामीणों ने लिया है. विजन 2020 के तहत गांव के शत प्रतिशत साक्षरता, साफ-सफाई, कृषि, स्वास्थ्य समेत तमाम सुविधा मुहैया कराने का संकल्प गांव के पढ़े लिखे युवाओं ने लिया है. गांव के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता मूलक परीक्षा की तैयारी कराने के लिए बिदू […]

मुसाबनी : मेढ़िया को 2020 तक आदर्श ग्राम बनाने का जिम्मा ग्रामीणों ने लिया है. विजन 2020 के तहत गांव के शत प्रतिशत साक्षरता, साफ-सफाई, कृषि, स्वास्थ्य समेत तमाम सुविधा मुहैया कराने का संकल्प गांव के पढ़े लिखे युवाओं ने लिया है. गांव के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता मूलक परीक्षा की तैयारी कराने के लिए बिदू चांदान पुस्तकालय की स्थापना 15 जनवरी 15 में की गयी है. इस पुस्तकालय में हिंदी, अंग्रेजी अखबार के साथ प्रतियोगिता मूलक पत्र पत्रिका उपलब्ध है. आदर्श ग्राम बनाने के संकल्प को पूरा करने का सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर दिया गया है. गांव के युवा जो बाहर देश-विदेश में नौकरी करते हैं,

गांव के युवा पीढ़ी को पुस्तकालय समेत तमाम तरह की सुविधा मुहैया करा रहे हैं. लाइब्रेरी के संरक्षक ग्राम प्रधान विक्रम हांसदा हैं तथा देखरेख मिर्जा हांसदा के जिम्मे है. आदर्श गांव के अभियान में यूएसए में कार्यरत शॉफ्टवेयर इंजीनियर दुखी राम हेंब्रम, मध्य प्रदेश में कार्यरत बैंक प्रबंधक कादे टुडू, डॉ श्याम नारायण, डॉ राम नारायण, दासमत हांसदा, शिक्षक गोपाल मुर्मू, सोहदा के निवासी बैंक प्रबंधक गोपाल मांझी आपसी सहयोग से कर रहे हैं.

बाहर नौकरी करने वाले युवक अपने गांव में पुस्तकालय चला रहे हैं. आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने में आर्थिक मदद कर रहे हैं. ढाई वर्षों से उक्त पुस्तकालय तथा ग्रामीणों के प्रयास से एक युवती की सीआइएसएफ में सहायक कमांडेंट तथा अन्य चार युवकों को सरकारी नौकरी मिली. पुस्तकालय सुबह 4.30 बजे से रात 9.30 बजे तक खुला रहता है. पुस्तकालय में बीस लड़कियां समेत कुल 60 विद्यार्थी प्रतिदिन अध्ययन करते हैं. पुस्तकालय में भीमा मुर्मू, तुलसी हांसदा, चैतन सोरेन, दासमत हांसदा, शंकर किस्कू, रामचंद्र दास, राज मार्डी, आकाश मुर्मू, गणेश मुर्मू, प्रकाश मुर्मू आदि आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >