ट्रैक्टर केनाल में पलटा चालक की गयी जान

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत अंतर्गत काशियाबेड़ा और चियाबांधी गांव के बीच निर्मित शाखा केनाल में शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे ट्रैक्टर चालक भूषण महतो की मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक भूषण चांडिल (सरायकेला-खरसावां) का रहने वाला था. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत अंतर्गत काशियाबेड़ा और चियाबांधी गांव के बीच निर्मित शाखा केनाल में शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे ट्रैक्टर चालक भूषण महतो की मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक भूषण चांडिल (सरायकेला-खरसावां) का रहने वाला था. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर मेसर्स विजय मिश्रा कंस्ट्रक्शन का था. चालक उक्त कंपनी में काम करता था. सड़क निर्माण के लिए कैंप से ट्रैक्टर में चिप्स लाद कर चालक कार्यस्थल पर जा रहा था. केनाल के पास एक अन्य वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >