रेंजर पर जानलेवा हमला में और भी कई होंगे नामजद

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बेतना चौक के पास सात सितंबर को चाकुलिया के रेंजर गोरख राम पर हुए जान लेवा हमला कांड में और कई बालू व्यवसायी नामजद अभियुक्त बनाये जायेंगे. वन विभाग अभियुक्तों पर वन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज करेगा. इसकी तैयारी में वन विभाग जुटा है. विदित हो कि […]

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बेतना चौक के पास सात सितंबर को चाकुलिया के रेंजर गोरख राम पर हुए जान लेवा हमला कांड में और कई बालू व्यवसायी नामजद अभियुक्त बनाये जायेंगे. वन विभाग अभियुक्तों पर वन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज करेगा. इसकी तैयारी में वन विभाग जुटा है.

विदित हो कि हो कि इस मामले के एक नामजद अभियुक्त चामरू सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डीएफओ इस मामले को लेकर शुक्रवार को भी चाकुलिया आये और जायजा लिया.
रेंजर गोरख राम की स्थिति में सुधार है. उन्होंने प्रभात खबर को बताया कि उन पर दो-तीन और बालू कारोबारियों ने हमला किया था. जिस व्यक्ति ने उनका कॉलर पकड़ कर पहले मारा और जिसने उनके साथ मारपीट शुरू की, उसे वे पहचानते हैं. उक्त लोगों के नाम उन्होंने पुलिस को बता दिया है. पुलिस कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि डाकुई साल जंगल में साल वृक्षों का सफाया कर बालू का भंडारण किया गया था. जंगल में ही बालू लोड करते हाइवा को उन्होंने पकड़ा था. रेंजर ने बताया कि वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >