पटमदा से जमशेदपुर जा रहे वकील की दुर्घटना में हुई मौत

पटमदा : पटमदा व बोड़ाम थाने की सीमा पर स्थित पेयचाडीह के पास मुख्य सड़क पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सोनारी निवासी वकील कुंदन कुमार (43) की मौत हो गयी. हादसा तब हुआ जब वह अपने स्कूटर (जेएच16एच-8797) पर सवार होकर रात पटमदा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. दुर्घटना […]

पटमदा : पटमदा व बोड़ाम थाने की सीमा पर स्थित पेयचाडीह के पास मुख्य सड़क पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सोनारी निवासी वकील कुंदन कुमार (43) की मौत हो गयी. हादसा तब हुआ जब वह अपने स्कूटर (जेएच16एच-8797) पर सवार होकर रात पटमदा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी महेंद्र करमाली दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

वहां से घायल कुंदन को उठाकर पटमदा सीएचसी ले जाया गया.
वहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. रास्ते में ही कुंदन की मौत हो गयी. पुलिस कुंदन का स्कूटर उठाकर थाना ले आयी है.
कुंदन की जेब से आधार कार्ड व वकील का परिचय पत्र बरामद हुआ जिससे उनकी पहचान हुई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >