हक के लिए ग्रामसभा में भागीदारी निभाएं महिलाएं

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के महिला समूह के 84 ग्रुप ने शनिवार को ग्राम सभा सशक्तीकरण को लेकर जुलूस निकाला. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में महिलाओं ने चापड़ी में जुलूस निकाला. वहीं कालचिती पंचायत भवन में सभा की. इसकी अध्यक्षता प्रीति नमाता ने की. पंचायत समिति […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के महिला समूह के 84 ग्रुप ने शनिवार को ग्राम सभा सशक्तीकरण को लेकर जुलूस निकाला. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में महिलाओं ने चापड़ी में जुलूस निकाला. वहीं कालचिती पंचायत भवन में सभा की. इसकी अध्यक्षता प्रीति नमाता ने की.

पंचायत समिति सदस्य मोची राम भूमिज ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा से ज्यादा सशक्त ग्रामसभा है. ग्रामसभा को सरकार ने अधिक अधिकार दिये हैं. इसे जानना जरूरी है. अपने हक व अधिकार के लिए महिलाओं को ग्रामसभा में भाग लेने की जरूरत है. जल, जंगल और जमीन बचाने पर जोर देना होगा. महिलाओं ने जल, जंगल व जमीन बचाने का नारा लगाया.

मौके पर कालचिती, बांधडीह, मकड़ा, हीरागंज, एदेलबेड़ा, रामचंद्रपुर, चापड़ी, दीघा, बुरूडीह की महिलाओं ने जुलूस में भाग लिया. सभा का संचालन अशोक गोराई ने किया. धन्यवाद ज्ञापन देवाशीष गोराई ने किया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रभावती नायक, सोसायटी की बिथिका महतो, अशोक मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >