घाटशिला : काशिदा मध्य विद्यालय के सामने सड़क पर उभरे गड्ढे शनिवार को पथ निर्माण विभाग ने भरना शुरू किया. सड़क का निर्माण और कालीकरण पथ निर्माण विभाग ने किया था. संवेदक लड्डू मंगोतिया थे. पहली बरसात में सड़क पर पानी जमने लगा था. सड़क टूट रही थी.
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों और पथ निर्माण विभाग से की थी. पिछले दिनों सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, बीइइओ बैधनाथ प्रधान ने सड़क की जांच कर रिपोर्ट एसडीओ अरविंद कुमार लाल को सौंपी थी. काशिदा के मुखिया पोल्टू सरदार ने बीडीओ संजय पांडेय के समक्ष मामले रखा.
