चाकुलिया : गोविंदपुर में आयोजित करम पूजा में आदिवासी संस्कृति दिखी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मांदर बजा कर सभी का हौसला बढ़ाया. वहीं अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और सीओ प्रीति केरकट्टा ने महिलाओं के साथ नृत्य किया. उपस्थित लोगों ने तालियां बजा कर अतिथियों का स्वागत किया.
मांदर की थाप पर थिरकीं मीरा मुंडा व सीओ
चाकुलिया : गोविंदपुर में आयोजित करम पूजा में आदिवासी संस्कृति दिखी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मांदर बजा कर सभी का हौसला बढ़ाया. वहीं अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और सीओ प्रीति केरकट्टा ने महिलाओं के साथ नृत्य किया. उपस्थित लोगों ने तालियां बजा कर अतिथियों का स्वागत किया. कॉलेज में […]

कॉलेज में हुई करमा पूजा
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा कॉलेज में शनिवार को करमा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. पुजारी मोती लाल सिंह मुंडा ने करमा पेड़ की पूजा की. प्रसाद का वितरण भी किया. पूजा के बाद विद्यार्थियों ने मांदर की थाप पर जम कर नृत्य किया. पुजारी ने सभी को करमा की कहानी सुनायी. इस अवसर पर प्रो श्याम मुर्मू, जिप सदस्य अर्जुन पूर्ति, जीतेंद्रनाथ टुडू, नरेश मंडल आदि उपस्थित थे.