गोपीकांदर. विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मंगलवार को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ हेमंत मुर्मू की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. उन्होंने हेपेटाइटिस को गंभीर, लेकिन बचाव योग्य और उपचार योग्य बीमारी बताते हुए समय पर जांच, उचित उपचार, टीकाकरण और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने की अपील की. सिनी संस्था की टीम ने हेपेटाइटिस के प्रकार, संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी. लोगों को सुरक्षित रक्त चढ़ाने, स्टरलाइज्ड सुई का उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया. संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश भी दिया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, सिनी संस्था के प्रतिनिधि तथा अन्य उपस्थित प्रतिभागी मौजूद थे.
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सीएचसी गोपीकांदर में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सीएचसी गोपीकांदर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित. | Prabhat Khabar Network
Copied link
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर गोपीकांदर सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. हेमंत मुर्मू ने बीमारी के बचाव और उपचार के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए।