घर के बाथरूम में मिला जहरीला करेत

गोपीकांदर में एक घर के बाथरूम में 4 फीट लंबा जहरीला करेत सांप मिला। वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। जानें पूरी खबर।

प्रतिनिधि, गोपीकांदर

गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई बैंक गली मोड़ मार्ग पर स्थित कमल कुमार मंडल के घर के बाथरूम में 4 फीट लंबा जहरीला करेत सांप देखा गया. सांप को देखकर परिवार के सदस्यों में हलचल मच गई. इसके बाद उन्होंने तुरंत काठीकुंड वन विभाग के कर्मी वनपाल साकेत कश्यप को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. यह घटना रविवार 8:00 बजे रात की है. टीम ने काफी मशक्कत के बाद करेत सांप को बाथरूम से सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में उसे जामनी काटापहाड़ के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. वनपाल साकेत कश्यप ने बताया की बरसात के मौसम में अक्सर जल भराव के कारण सांप और अन्य रेंगने वाले जीव नालियों के रास्ते घरों में घुस आते है. साकेत कश्यप ने यह भी चेतावनी दी की बिना प्रशिक्षण और सही उपकरणों के सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल नहीं करना चाहिए. क्योंकि करेत जैसे जहरीले सांप का दंश जानलेवा हो सकत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >