बाइक के धक्के से ट्रक चालक घायल, भर्ती

दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास

दुमका नगर. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बाइक के धक्के से राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल ट्रक चालक मोहन पांडेय देवघर जिला अंतर्गत चितरा थाना क्षेत्र के नोनीशीशा गांव का रहनेवाला है. घायल ने बताया कि ट्रक का पंचर टायर मरम्मत कराने के लिए सड़क पार कर पंचर दुकान की ओर पैदल जा रहा था. सड़क पार करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >