गंगवारा में धूमधाम से मना ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्मोत्सव

सत्संग में बंगाल, बिहार तथा झारखंड के विभिन्न जिलों से भक्त शामिल हुए.

प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ व गोड्डा जिले के पड़ैयाहाट प्रखंड की सीमा पर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 133 पर अवस्थित गंगवारा के घटवाली चौक मैदान में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सत्संग में बंगाल, बिहार तथा झारखंड के विभिन्न जिलों से भक्त शामिल हुए. सत्संग का प्रारंभ ब्रह्म मुहूर्त में वेद मांगलिकी व उषा कीर्तन, गुरु वंदना, गुरु पूजन व वंदे पुरुषोत्तम के जयकारों के बीच किया गया. गुरु भजन के बाद धर्म सभा सत्र में गुरु की महिमा, ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का जीवन एवं वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखे. कहा कि समय-समय पर धरती पर पुरुषोत्तम का अवतरण होता रहा है. श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी भी पुरुषोत्तमों की शृंखला के अवतारी पुरुष थे. कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में गुरु अवश्य बनाना चाहिए. गुरु के बिना हमारा जीवन अंधकारमय है. हम कितना भी पूजन या मंत्र जाप कर लें. यदि हम हमारे कोई गुरु नहीं है, तो हमारी स्तुति जब प्रार्थना अधिकार कोई फल नहीं मिलता. सद्गुरु का चयन व उनके बताये मार्गों का अनुपालन करें तो हमारा जीवन सफल हो जायेगा. गुरु का नाम और इष्टवृति यह दो अनिवार्य कार्य है, जो सभी शिष्यों को करना आवश्यक है. आयोजन समिति में श्यामलाल मुर्मू, गिरिधारी यादव, संसार मंडल, विद्यासागर सिंह, राजीव रंजन, प्रेम कुमार सिंह, जयदेव सिंह, मनोज मंडल आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >