खनिजों पर टैक्स लगाना राज्य सरकार का अधिकार, केंद्र कर रहा अधिकारों का हनन: डॉ. लुईस

झामुमो ने केंद्र के खनिज संशोधन विधेयक को राज्य हितों के विरुद्ध बताया. रामगढ़ में जनसभा कर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की गई.

रामगढ़ : केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को झारखंड के हितों के विरुद्ध बताते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा का जन जागरण अभियान जारी है. इसी अभियान के तहत शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के लखनपुर पंचायत के बसडीहा खेल मैदान में जनसभा आयोजित की गयी. प्रखंड झामुमो अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई जनसभा को जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया. एमएमडीआर बिल के विरोध में आयोजित सभा में लखनपुर एवं आसपास की पंचायतों के हजारों लोग शामिल हुए. जनसभा में एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में चल रहे जनांदोलन को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई.

जनता को जागरूक कर आंदोलन मजबूत करने की अपील

डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना जरूरी है. उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जनता की भागीदारी और जागरूकता ही आंदोलन को मजबूती देती है.

राज्य के अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

विधायक ने कहा कि खान एवं खनिज के दोहन पर टैक्स लगाना राज्य सरकार का अधिकार है और इससे मिलने वाले राजस्व से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती हैं. लेकिन खनिजों पर राज्य सरकारों को टैक्स लगाने से रोककर केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों का हनन कर रही है. उन्होंने केंद्र द्वारा पारित नये कानून को राज्य के अधिकारों पर कुठाराघात बताया और इससे जनकल्याणकारी योजनाओं पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि जन जागरण कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन के सहयोग से केंद्र सरकार को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक वापस लेने के लिए मजबूर करना है.

पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

जनसभा को विधायक सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान जारी रखा जायेगा. पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया.

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित शिवलाल मरांडी, विधायक के सचिव मिठ्ठू झा, छोटेलाल मंडल, चार्लेस बेसरा, मर्शीला मरांडी, लखनपुर मुखिया शनि मरांडी, जुगलाल सोरेन, पकलू सोरेन, सुरेश हेम्ब्रम, गिरधारी मंडल, देवेंद्र हेम्ब्रम, बबलू मुर्मू, गुलाब हेम्ब्रम, नवनीत शेखर, झामुमो मीडिया प्रभारी ललन कुमार, परमानंद पंडित, राजेश गुप्ता, मदन मंडल, मुनिराम मंडल, दीपनारायण मंडल, मानवेल मुर्मू, लीलमुनी हेम्ब्रम, योगेन्द्र साह, नंदकिशोर राय, रावण राय, दिलीप हांसदा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. समापन के दौरान कार्यकर्ताओं को जन जागरण अभियान गांव-गांव तक पहुंचाने और आमलोगों को जोड़ने का संकल्प दिलाया गया.




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >