पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के लिए 22 एनएसएस स्वयंसेवक चयनित,शारीरिक क्षमता और अनुशासन के आधार पर चयन

सिद्धू कान्हू विवि में 22 एनएसएस स्वयंसेवकों का गणतंत्र परेड 2026-27 के लिए चयन हुआ. शारीरिक क्षमता और अनुशासन के मानकों पर परखा गया.

संवाददाता, दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से पूर्व गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई. चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 60 एनएसएस स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने हिस्सा लिया. इनमें 11 स्वयंसेवक और 11 स्वयंसेविकाओं समेत कुल 22 प्रतिभागियों का चयन किया गया.

शारीरिक क्षमता और अनुशासन की हुई जांच

चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, व्यक्तित्व एवं अन्य निर्धारित मानकों का मूल्यांकन किया गया. विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी, संबंधित जिलों के नोडल पदाधिकारी, एनसीसी और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

एनसीसी और स्वास्थ्य विभाग ने किया सहयोग

चयन प्रक्रिया में साहिबगंज कॉलेज के नोडल पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती, दुमका जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. रूपम कुमारी, गोड्डा जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. बासुकीनाथ झा समेत विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ. सेमुअल किस्कू ने भी चयन प्रक्रिया में सहयोग किया.

प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉ. मकसूद आलम एवं एएनएम सरिता कुमारी उपस्थित रहीं. विश्वविद्यालय के कर्मचारी गौतम कुमार झा एवं लाल बिहारी साह ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया.

निदेशक ने चयनित प्रतिभागियों को दी बधाई

राष्ट्रीय सेवा योजना की निदेशक डॉ. पूनम बिंझा ने चयनित सभी स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने चयनित प्रतिभागियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.

ये स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं हुईं चयनित

स्वयंसेविकाएं: शिखा कुमारी, बुलबुल कुमारी, सालू कुमारी, पायल प्रिया, रुबिका मरांडी, रीना मंडल, शांति किस्कू, पूनम कुमारी, सिमरन कुमारी, आरती कुमारी और उषा हेंब्रम.

स्वयंसेवक: अनिल सोरेन, आदित्य कुमार रजक, प्रमोद मुर्मू, रामकृष्ण टुडू, बासेत हेंब्रम, रौशन मुर्मू, अभिषेक कुमार मोदी, रोहित कुमार साह, विजेंद्र नाथ तांती, रितेश कुमार रंजना और मनोज हांसदा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >