रानीश्वर में 202 नोटिसों की हुई सुनवाई, 80 प्रतिशत मामलों का हुआ निष्पादन

रानीश्वर के गोबिंदपुर और बिलकांदी पंचायत में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मतदाता सूची के 202 नोटिसों पर सुनवाई की. अधूरे दस्तावेज वालों को दो दिन का समय दिया गया.

रानीश्वर : सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा बुधवार को गोबिंदपुर व बिलकांदी पंचायत सचिवालय में नोटिसों की सुनवाई की गयी. गोबिंदपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या 264 से 268 तक तथा बिलकांदी पंचायत में मतदान केंद्र संख्या 269 से 275 तक सुनवाई की गयी. दोनों पंचायतों में 202 नोटिसों की सुनवाई की गयी. इसमें करीब 80 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई की गयी.

सुनवाई करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

अधूरे दस्तावेज वाले मतदाताओं को निर्देश

बिलकांदी पंचायत सचिवालय में कुछ मतदाताओं द्वारा आधा-अधूरा दस्तावेज प्रस्तुत किया गया था. वैसे सभी मतदाताओं को दो दिनों के अंदर संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवश्यक कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया.

54 मतदान केंद्रों के मतदाताओं की हो चुकी सुनवाई

अभी तक 54 मतदान केंद्रों के अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई हो चुकी है. सुनवाई के दौरान बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर तथा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >