समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पांच डीलरों को शो-काॅज

बीडीओ से प्रभारी एमओ ने इ-केवासी के कार्यों की जानकारी ली.

प्रतिनिधि, रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ सह प्रभारी एमओ राजेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें इ-केवाईसी की समीक्षा की गयी. पाया गया कि अभी तक 66 प्रतिशत इ-केवाईसी हुआ है. अंतिम तिथि 31 मार्च है. शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करा लेने को कहा गया. फरवरी का अनाज वितरण के लिए 10 मार्च तक करा लेने को कहा गया. बीडीओ सह प्रभारी एमओ श्री सिन्हा ने दुकानदारों को राशन समय पर वितरण करने का निर्देश दिया. इस जियोन झरणा एसएचजी, मोहुलबोना, देवीधन हांसदा जयपहाड़ी सादीपुर, कुणाल कुमार दे, बिलकांदी, शिवशंकर टुडू, मुरजोड़ा ये सभी जविप्र दुकानदारों का इ-केवाइसी व राशन वितरण संतोषजनक नहीं पाया गया. बैठक से अनुपस्थित रहे. शो-काॅज का निर्देश दिया गया. संपन्न लोगों का राशन कार्ड रद्द करने का भी निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी एजीएम विश्वनाथ सिंह तथा दुकानदार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >