दुमका : रॉयल एनफील्ड की नई न्यू क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाइट बाइक की सोमवार को दुमका स्थित मैजेस्टिक ऑटोबाइक्स शोरूम में लॉन्चिंग की गयी. शोरूम के प्रोपराइटर विकास कुमार के बड़े भाई राजेश कुमार ने फीता काटकर बाइक को लॉन्च किया. इस दौरान रॉयल एनफील्ड के नए मॉडल को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला.
लॉन्चिंग कार्यक्रम में राजेश कुमार के दोस्त चंदन कुमार और मोहन कुमार के अलावा शोरूम के सेल्स मैनेजर सुशील कुमार झा, पार्थो दास, अमन कुमार, निशु, केशव कुमार तथा फाइनेंसर शुभोजित, सुजल और गोबिंद मौजूद थे. इस अवसर पर सम्मानित ग्राहकों में सिंटू कुमार, चंदन कुमार, नूर हुसैन, योगेश यादव और सैमुअल टुडू शामिल हुए.
दुर्गापूजा और धनतेरस के लिए बुकिंग शुरू
मैजेस्टिक ऑटोबाइक्स की ओर से बताया गया कि रॉयल एनफील्ड की विभिन्न बाइकों के लिए दुर्गापूजा, धनतेरस और दीपावली को लेकर अग्रिम बुकिंग शुरू हो गयी है. ग्राहक शोरूम पहुंचकर पसंदीदा मॉडल की बुकिंग करा सकते हैं.
त्योहारों को लेकर डिलीवरी की तैयारी
शोरूम प्रबंधन के अनुसार त्योहारों के दौरान ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग और डिलीवरी को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है. नई न्यू क्लासिक 350 की लॉन्चिंग के साथ दुमका में रॉयल एनफील्ड के ग्राहकों के बीच भी खासा उत्साह देखा गया.
