प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गूगल लाइन होटल के पास अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, नव ज्योति क्लब के युवाओं और गोपीकांदर थाना के एएसआइ राजन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल को बेहोशी की हालत में सीएचसी गोपीकांदर में भर्ती कराया. चिकित्सक हेमंत मुर्मू ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट से ब्लड जम गया था. हालत गंभीर देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. घायल की पहचान झारियापानी निवासी रमेश राय के रूप में हुई है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
