एमजी काॅलेज में नामांकन समिति की हुई बैठक

काॅलेज में नामांकन समिति के संयोजक डॉ स्वर्ण कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक साइंस, कामर्स व आर्ट्स में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं काॅलेज अवधि में 10:00 बजे से चार बजे तक अपना नामांकन करा सकते हैं

रानीश्वर. मयूराक्षी ग्रामीण काॅलेज रानीश्वर में प्राचार्य प्रो उदय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता कार्यालय कक्ष में नामांकन समिति की बैठक की गयी. काॅलेज में स्नातक 2024-2028 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. काॅलेज में नामांकन समिति के संयोजक डॉ स्वर्ण कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक साइंस, कामर्स व आर्ट्स में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं काॅलेज अवधि में 10:00 बजे से चार बजे तक अपना नामांकन करा सकते हैं. नामांकन के लिए ऑनलाइन चांसलर पोर्टल पर फार्म भरने की सुविधा काॅलेज में उपलब्ध है. साथ ही काॅलेज में हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों को अपने विषय चयन व अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारियां भी दी जा रही है. मौके पर प्रो आशीष कुमार मंडल, अलोक कुमार घोष, भास्कर महतो, प्रवीर मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >