रानीश्वर में शिवरात्रि की तैयारी पूरी, निकलेगी भव्य बारात

रानीश्वरनाथ शिव मंदिर प्रांगण से महाशिवरात्रि की संध्या पर पारंपरिक शिव बारात निकाली जायेगी.

प्रतिनिधि, रानीश्वर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में तैयारियां तेज हो गयी हैं. मंदिर समितियों के सदस्य आयोजन को भव्य, श्रद्धामय और सुव्यवस्थित बनाने में जुटे हैं. रानीश्वरनाथ शिव मंदिर प्रांगण से महाशिवरात्रि की संध्या पर पारंपरिक शिव बारात निकाली जायेगी. कमेटी के अध्यक्ष तापस पांडा ने बताया कि शिव बारात पूरे बाजार और गांव की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शिवरात्रि की रात विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. अगले दिन रात में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहेगा. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है. इधर, रानीश्वर थाना, सादीपुर, पाटजोड़, आसनबनी, चापुड़िया, प्रतापपुर, कदमा, महेषबाथान और तरणी समेत आसपास के विभिन्न शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी चल रही है. मंदिरों की सजावट और पूजा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >