गिट्टी लोड दो हाइवा को पुलिस ने किया जब्त

गादीझोपा गांव के पास अवैध परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई

प्रतिनिधि, सरैयाहाट

पुलिस ने अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गादीझोपा गांव के पास से गिट्टी लदे दो हाइवा (BR-51G 9271 व JH4 AC-3383) को जब्त किया है. पुलिस ने हाइवा चालकों से कागजात की मांग की. वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये. इसके बाद हाइवा को जब्त कर लिया गया. वाहन चालक के पास बिहार के गोपालगंज जिले के लिए माइंस का चालान था. पर हाइवा को सरैयाहाट थाना होते हुए पगडंडी के रास्ते गादीझोपा होते हुए बिहार के धोबरना गांव ले जाया जा रहा था. गांव में सड़क निर्माण चल रहा है, जो चालान के रास्ते से बिल्कुल अगल था. इससे संदेह होता है कि ज्यादा दूरी का चालान लेकर कम दूरी का चालान लेकर नजदीक में खनिज संपदा गिरा कर एक ही चालान से कई बार खनिज का परिवहन किया जाता है. राजस्व काे नुकसान हो रहा है. पुलिस ने इस बारे में अंचलाधिकारी के जरिये खनन व परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है.

कोट

खनिज संपदा गोपालगंज ले जाने के लिए चालान था, जो हंसडीहा के रास्ते बिहार चला जाता है. पर वाहन को सरैयाहाट थाना होते हुए सिंगल सड़क मार्ग होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था. संदेह प्रतीत होता है कि एक ही चालान से कई बार खनिज संपदा का परिवहन किया जा रहा है.

ताराचंद्र, थाना प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >