शिविर में 35 लोगों की टाइफाइड व जॉन्डिस की हुई जांच

मरीजों की संख्या में वृद्धि की सूचना जिला परिषद सदस्य जोएस बेसरा को प्राप्त हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बेसरा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी.

प्रतिनिधि, काठीकुंड प्रखंड की झिकरा पंचायत अंतर्गत सरसाबाद गांव में जॉन्डिस एवं टाइफाइड के मरीजों की संख्या में वृद्धि की सूचना जिला परिषद सदस्य जोएस बेसरा को प्राप्त हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बेसरा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी. सरसाबाद गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की जांच कराने का निर्देश दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार दास के नेतृत्व में टीम सरसाबाद गांव पहुंची. टीम ने गांव में शिविर लगाकर दर्जनों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की. सीएचसी प्रभारी डॉ अरविंद कुमार दास ने बताया कि शिविर के माध्यम से लगभग 35 लोगों की जॉन्डिस एवं टाइफाइड की जांच की गयी, जिसमें एक भी व्यक्ति इन बीमारियों से ग्रसित नहीं पाये गये. उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव में बीमारी फैलने की खबर पूरी तरह अफवाह है. उन्होंने यह भी बताया कि गांव के ग्राम प्रधान पूर्व से ही जॉन्डिस से ग्रसित हैं, जिनका इलाज चल रहा है, उनकी स्थिति में सुधार है. स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल के उपयोग तथा स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. समय पर जांच एवं प्रशासनिक पहल के लिए जिला परिषद और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. जांच टीम में डॉ रमन कुमार गुप्ता, एलटी राजकुमार साह, जीएनएम अल्बिना सोरेन, एएनएम अनीता किस्कू समेत सहिया, एमपीडब्ल्यू मौजूद थे. स्वास्थ्य जांच के दौरान टीम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >