बारिश में कीचड़ में तब्दील हुई निझुरी गांव की सड़क, पैदल चलना भी मुश्किल

रानीश्वर के निझुरी गांव में बारिश के कारण सड़क की हालत खराब है। कीचड़ से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का चलना मुश्किल हो गया है। पक्की सड़क की मांग जारी है।

रानीश्वर: दक्षिणजोल पंचायत के निझुरी गांव जाने वाली कच्ची सड़क बारिश के कारण कीचड़मय हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है. ग्रामीण लंबे समय से गांव तक पक्की सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है.

ग्रामीणों के अनुसार, बरसात शुरू होने से करीब चार माह पहले गांव के लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर ट्रैक्टर से मिट्टी-मोरम मंगवाया था और जर्जर सड़क की मरम्मत करायी थी. हालांकि, लगातार बारिश के बाद सड़क की स्थिति फिर खराब हो गयी. कच्ची सड़क पर कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि निझुरी गांव की सड़क का कई बार सर्वे भी कराया जा चुका है.

इसके बावजूद सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से हर वर्ष बरसात के मौसम में ग्रामीणों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को होती है.

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से निझुरी गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >