नवनियुक्त चौकीदारों को मिली कार्यों की जानकारी

सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार पांडेय की देखरेख में 31 नवनियुक्त चौकीदारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी थाना परिसर में शुक्रवार को नवनियुक्त चौकीदारों को कार्य एवं दायित्व का प्रशिक्षण दिया गया. सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार पांडेय की देखरेख में 31 नवनियुक्त चौकीदारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें उन्हें कार्य व दायित्व का ज्ञान, पुलिसिंग तकनीकी व कार्यों से अवगत कराया जा रहा है. सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार पांडेय ने बताया कि नवनियुक्त चौकीदारों का प्रमुख कार्य ग्रामस्तर पर सुरक्षा और पुलिसिंग को मजबूत करना है. उन्होंने नवनियुक्त चौकीदारों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही. सभी नवनियुक्त चौकीदारों को पुलिस मैन्युअल को बारीकी से समझाया, पुलिस किस प्रकार जनता की सेवा कर सकता है. इसको लेकर भी जानकारी दी गयी. इसके साथ ही किसी आपराधिक या घटनात्मक मामले में कौन-सी धारा लगेगी. इसकी भी जानकारी दी गयी, उन्हें कार्य वी दायित्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. बताया कि जरमुंडी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद सभी को दुमका जिला पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण में जरमुंडी में प्रतिनियुक्ति कुल 31 नये चौकीदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >