नवपहाड़ सड़क निर्माण का सांसद नलिन सोरेन ने किया शिलान्यास, 3.75 करोड़ होंगे खर्च

सांसद नलिन सोरेन ने नवपहाड़ सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. ₹3.75 करोड़ की लागत से 4.650 किमी सड़क बनेगी, जिससे आवागमन व व्यापार को मिलेगा बढ़ावा.

शिकारीपाड़ा : प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्रखंड के दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर नवपहाड़ मोड़ से नवपहाड़ तक सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय सांसद नलिन सोरेन ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क संपर्क बेहद जरूरी है.

सड़क बनने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि नवपहाड़ मोड़ से नवपहाड़ तक सड़क बन जाने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

गुणवत्ता पर ग्रामीण रखें नजर

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से सड़क निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील की. सांसद ने कहा कि निर्माण कार्य में कम गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग होने पर इसकी सूचना तत्काल उन्हें या प्रखंड पार्टी कार्यालय को दें.

3.75 करोड़ की लागत से बनेगी 4.650 किमी सड़क

विभाग के कनीय अभियंता सुशील कुमार के अनुसार 3.75 करोड़ रुपये की लागत से 4.650 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर विभाग के सहायक अभियंता अभिनव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम, कलीमुद्दीन अंसारी, भवतारण गोस्वामी, ललका मियां, तापिश मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वरूण वर्मा

वरूण वर्मा पिछले एक दशक से प्रभात खबर से जुड़े हैं और दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र से पत्रकारिता कर रहे हैं. ग्रामीण पत्रकारिता में उनकी मजबूत पहचान है. वे सामाजिक, प्रशासनिक, विकास एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर लगातार निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षधर रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >