मोहनपुर ने धनबाद टीम को 128 रन से हराया

मोहनपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाये.

रिंकू अभिषेक क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल संपन्न प्रतिनिधि, बासुकिनाथ रिंकू अभिषेक क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल बासुकिनाथ में गुरुवार को मोहनपुर टीम और धनबाद टीम के बीच खेला गया. इसमें मोहनपुर टीम ने जीत हासिल किया. मोहनपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाये. इसमें मोहनपुर टीम के बल्लेबाज इकबाल दुर्रानी ने 25 गेंद में 70 रन, चीनी गुज्जर ने 27 गेंद में 58 रन बनाये. धनबाद टीम के गेंदबाज विशाल सिंह ने तीन विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद टीम महज 14 ओवर एक गेंद में मात्र 107 रन पर ही ऑलआउट हो गयी. धनबाद टीम के बल्लेबाज सन्नी कुमार ने 16 गेंद में 23 रन और राजा पुन ने 14 गेंद में 25 रन बनाये. मोहनपुर टीम के गेंदबाज शिवम ने दो ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट, विष्णु पांडेय ने दो ओवर में 10 रन देकर दो विकेट हासिल किया. मोहनपुर टीम के इकबाल दुर्रानी को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि मौजूद उमेश्वर पंडा व मैक्रो साह ने प्रदान किया. मौके पर सैकड़ों खेलप्रमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >