एमजी कॉलेज जाने वाली सड़क पर झाड़ियों का कब्जा, छात्र-छात्राओं को परेशानी

रानीश्वर के एमजी कॉलेज जाने वाली सड़क के किनारे उगी झाड़ियों और कंटीले पौधों से छात्रों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ी-जंगल उग आने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के मौसम में सड़क के दोनों ओर झाड़ियां तेजी से बढ़ गई हैं, जिससे रास्ता संकरा हो गया है.

कंटीले पत्तों से हादसे का खतरा

स्टेडियम के पास से कॉलेज के मुख्य गेट तक सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियां और खजूर के कंटीले पत्ते फैल गए हैं. एक साथ दो-तीन साइकिल या बाइक के गुजरने के दौरान कंटीले पत्ते राहगीरों के शरीर से टकरा जाते हैं. इससे कई बार लोगों के घायल होने की आशंका बनी रहती है.

रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं विद्यार्थी

इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी प्रतिदिन इसी सड़क से आवागमन करते हैं. सड़क के किनारे झाड़ियों के फैलाव के कारण उन्हें आने-जाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है. खासकर साइकिल और बाइक से आने वाले विद्यार्थियों को अधिक परेशानी हो रही है.

झाड़ियों की नियमित सफाई की मांग

स्थानीय लोगों ने कॉलेज प्रबंधन से सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों और खजूर के कंटीले पौधों को काटकर हटाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि केवल एक बार सफाई कराने के बजाय नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों और कॉलेज कर्मियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >