मलूटी की राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान करें सहयोग : भीम

अंचल परिसर में ग्राम प्रधानों की बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष भीम सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन मजबूती, लगान वसूली व 5 फरवरी से मलूटी में आयोजित होनेवाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा की गयी.

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा अंचल परिसर में ग्राम प्रधानों की बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष भीम सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन मजबूती, लगान वसूली व 5 फरवरी से मलूटी में आयोजित होनेवाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा की गयी. इस दौरान लगान वसूली को लेकर समीक्षा की गयी. बताया गया कि 71 प्रतिशत लगान वसूली की गयी है. सीओ कपिलदेव ठाकुर ने ग्राम प्रधानों को फरवरी में 85 प्रतिशत व मार्च में शत-प्रतिशत लगान वसूली का लक्ष्य दिया. मलूटी में होनेवाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार व सहयोग करने के निर्देश दिए. मौके पर सीआई ब्रजेंद्र कुमार उपाध्याय, स्नेहलता मुर्मू, विजय कुमार ठाकुर, प्रखंड सचिव अशोक कुमार मुर्मू, डॉक्टर अंसारी, देवी हांसदा, जीतन टुडू, मानेशल हेंब्रम, गुपीन मरांडी, मीरु हांसदा, बाबूलाल मुर्मू, मिहिर कुमार मंडल सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >