मसलिया-रानीश्वर सिंचाई परियोजना की बैठक, हर खेत तक पानी पहुंचाने पर सांसद ने दिया जोर

मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए सांसद नलिन सोरेन ने एक बैठक बुलाई. किसानों ने पाइपलाइन न पहुंचने की शिकायत की, जिस पर सांसद ने सिंचाई विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.

प्रतिनिधि, रानीश्वर : मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत हर खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सांसद नलिन सोरेन की अध्यक्षता में बांसबोना स्कूल में किसानों के साथ बैठक हुई. बैठक में बांसबोना, जयताड़ा, चाउलिया, शिलाजुड़ी समेत आसपास के गांवों से काफी संख्या में किसान उपस्थित हुए.

बैठक में उपस्थित किसान | Prabhat Khabar Network

किसानों ने पाइप नहीं पहुंचने की बतायी समस्या

बैठक में किसानों ने बताया कि परियोजना के तहत सभी जगहों पर पाइप नहीं पहुंचाया गया है. बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद नलिन सोरेन ने सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा प्रोजेक्ट मैनेजर का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया और किसानों के हित में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाया जा सके.

आगे भी पानी पहुंचाने का आश्वासन

बैठक में मौजूद सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर ने आवश्यक पहल करने की बात कही. उन्होंने बताया कि अभी तक जहां तक पाइप बिछाया गया है, वहां तक पानी पहुंचाने के साथ उसके आगे भी पानी पहुंचाने के लिए पहल की जायेगी.

किसानों के आंदोलन का बताया परिणाम

किसानों ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों द्वारा किये गये आंदोलन का फल है. परियोजना के तहत रानीश्वर प्रखंड के बृंदावनी, बांसकुली, बिलकांदी तथा गोबिंदपुर पंचायत के दर्जनों गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

तीन स्थानों पर बनायी गयी पानी टंकी

बिलकांदी पंचायत के बांसबोना के समीप मैदान में पानी टंकी बनायी गयी है, जहां से किसानों के खेतों तक पानी की आपूर्ति की जायेगी. वहीं बोड़ा व तरणी गांव के समीप भी पानी टंकी बनायी गयी है.

जेएमएम कार्यकर्ता व किसान रहे मौजूद

बैठक में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बाबुजान हेम्ब्रम, टिंकु लाहा, मोतालिव खान, प्रदीप घोष आदि के अलावा आसपास के गांवों से काफी संख्या में किसान व जेएमएम कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >