घरेलू विवाद के बाद विवाहिता लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

घरेलू विवाद के बाद विवाहिता लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

प्रतिनिधि, सरैयाहाट सरैयाहाट थाना क्षेत्र के नया ढोलगड़िया गांव से 20 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. महिला के ससुर अजय यादव ने सरैयाहाट थाना में सनहा दर्ज कराया है. जिक्र है कि उसकी पुत्रवधू सुशीला देवी व पुत्र गणेश यादव के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद रात्रि करीब दो बजे जब घर में सभी सदस्य सोये हुए थे तभी वह घर से कहीं चली गयी. आसपास काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला. इधर, महिला के मायके वाले भी थाना आकर पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी करने की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया है.पुलिस अपने स्तर से उसकी तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >