30 अक्तूबर से दुमका में लोकसभा खेल महोत्सव का होगा आयोजन

झारखंड राज्य ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और सांसद शिवेंद्र दुबे ने दुमका की आर्चरी अकेडमी का दौरा किया, जहां 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा के सहयोग से दुमका लोकसभा खेल महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव की आरंभिक तीरंदाजी प्रतियोगिता चकलता हाई स्कूल में और मुख्य प्रतियोगिताएं आर्चरी अकेडमी में होंगी। आयोजन की निगरानी झारखंड तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों द्वारा की जाएगी। यह महोत्सव 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर फाइनल मुकाबलों के साथ समाप्त होगा। पुरुष एवं महिला दोनों भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। तीरंदाजों से जल्द निबंधन कराने की अपील की गई है।

झारखंड राज्य ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष ने किया दौरा संवाददाता, दुमका. झारखंड राज्य ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सह सांसद खेल महोत्सव के हेड शिवेंद्र दुबे ने बुधवार को राज्य के आधारभूत संरचना में अव्वल माने-जानेवाले आर्चरी एकेडमी दुमका का भ्रमण किया. दुमका लोकसभा खेल महोत्सव का आयोजन राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा के सहयोग से किया जा रहा है. कमारदुधानी स्थित आर्चरी एकेडमी में यह महोत्सव प्रस्तावित है. महोत्सव 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होना है, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है. तीरंदाजी की आरंभिक प्रतियोगिता चकलता स्थित हाई स्कूल कैम्पस में शिकारीपाड़ा विधानसभा के लिए होगी, जबकि दुमका व जामा विधानसभा के लिए इसी एकेडमी में आयोजन होगा. इसका आयोजन ई कृष्णनंदन सिंह वरीय उपाध्यक्ष झारखंड तीरंदाजी संघ, प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्र, जितेन्द्र कुमार, देवीधन टुडू, सुनील सोरेन, मन्टू सोरेन, सुबोध बास्की की तकनीकी देखरेख में होगा. 25 दिसंबर को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर समापन होगा. उसी दिन प्रायः सभी खेल का फाइनल होगा. इस खेल में पुरुष, महिला दोनों सम्मिलित होंगे. कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि भारतीय परंपरा की प्रतियोगिता होगी तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले विशेष रूप से सम्मानित होंगे. उन्होंने सभी तीरंदाजों से अपना निबंधन करा लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suman saurav

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >