दुमका में झामुमो की हुंकार, एमएमडीआर कानून के खिलाफ प्रखंडों में उतरेगा संगठन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दुमका में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की. इस बैठक में एमएमडीआर कानून के विरोध में आगामी धरने की रणनीति तैयार की गई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

दुमका : शहर के खिजुरिया स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य जिला कार्यालय में सोमवार को जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी एवं शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की गयी.

विशेष गहन पुनरीक्षण की हुई समीक्षा

बैठक में जिले भर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को इससे संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए.

एमएमडीआर कानून के विरोध में धरना

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर कानून को जनविरोधी करार देते हुए इसके विरोध में आगामी 19 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गयी. नेताओं ने कहा कि झामुमो जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष के लिए तत्पर है.

संगठन को धारदार बनाने का संकल्प

बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव निशित वरण गोलदार, जिला प्रवक्ता अब्दुश सलाम अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन भुवानिया, महिला मोर्चा जिला सचिव सबिता टुडू, जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्ता, केंद्रीय समिति सदस्य कादिर राजा, सत्तार खान, शिवलाल मरांडी, राजेश कुमार सिंह, जिला संगठन सचिव रवि यादव, नगर अध्यक्ष विजय दास, नगर सचिव मो. आरिफ, नगर कोषाध्यक्ष दीपक केवट उपस्थित थे.

इसके अलावा प्रखंडों से दुमका प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, सचिव विजय मल्लाह, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बासुदेव टुडू, सचिव आशित वरण गोलदार, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, सचिव नंदलाल राउत, जामा प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम, सचिव प्रभु हांसदा, काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष जब्बार अंसारी, रानीश्वर प्रखंड कोषाध्यक्ष अमल कुमार मंडल, सरैयाहाट प्रखंड सचिव मुर्तजा अंसारी, गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी सहित बड़ी संख्या में झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

बैठक के समापन पर सभी ने संगठन को धारदार बनाने व जनसरोकार के मुद्दों पर एकजुट रहने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >