ज्येष्ठ प्रतिपदा पर 55 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारीनाथ का किया जलार्पण

बासुकिनाथ में ज्येष्ठ माह, प्रतिपदा पर बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ; ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि को बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. शुक्रवार वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर भी बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी. शनिवार सुबह से ही जलार्पण का जो सिलसिला शुरू हुआ वह शाम तक चलते रहा. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की. करीब 55 हजार शिवभक्तों ने भोलेनाथ पर जलार्पण किया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना की गयी. तीन बजे भोर से मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. सरकारी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा अर्चना की गयी. संपूर्ण मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. बिहार, बंगाल व झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे भक्तों की भीड़ यहां देखी गयी. गर्भगृह गेट पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगे रहे. भक्तों ने गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. वहीं, मंदिर गेट पर स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. मंदिर कार्यालय से सीसीटीवी की मदद से मंदिर के व्यवस्था पर अधिकारियों ने नजर रखा. मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं के सुविधार्थ मंदिर प्रभारी सह सीओ संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक दयानंद साह आदि लगे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >