दुमका में बोले हिमंता विश्व सरमा- पाकुड़ की हालत खराब, मुझे गोपीनाथपुर जाने नहीं दे रही सरकार

हिमंता विश्व सरमा ने पाकुड़ जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है. बांग्लादेशी घुसपैठिये वहां पर आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं.

आनंद जायसवाल, दुमका : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वासरमा गुरुवार को पाकुड़ दौर पर हैं. जहां वे बांग्लादेशी घुसपैठियों के पीड़ित परिवार से मिलेंगे. लेकिन पाकुड़ जाने से पूर्व वे थोड़ी देर के लिए दुमका में रूके. यहां उन्होंने सीएम हिमंता विश्वाशर्मा, संताल हूल की वीरांगना फूलो झानो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है. हमें सरकार गोपीनाथपुर जाने नहीं दे रही है. उन्होंने दावा किया है कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी.

हिमंता विश्व सरमा बोले- पाकुड़ की हालत खराब

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने पाकुड़ जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है. बांग्लादेशी घुसपैठिये वहां पर आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं. हमें उनके साथ खड़े होना है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पाकुड़ के गोपीनाथपुर में झारखंड सरकार ने उन्हें जाने से मना किया है. जब एक मुख्यमंत्री वहां नहीं जा सकते तो आमलोगों की क्या हाल होगा समझा जा सकता है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पाकुड़ के गोपीनाथपुर में पश्चिम बंगाल के लोगों ने पाकुड़ जिला में प्रवेश कर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की थी.

हिमंता विश्व सरमा का दावा- झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार

इस दौरान जब पत्रकारों ने हिमंता विश्व सरमा से विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने फिर से राज्य में सरकार बनाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. हम लोगों का किसी से कोई मुकाबला नहीं है. हम बढ़िया से इस चुनाव को जीतेंगे. इससे पहले असम के मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुमका पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया था.

Also Read: CM हिमंता विश्व सरमा के झारखंड दौरे पर सुरक्षा का सारा खर्च देगी असम सरकार, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >