संताल परगना के सरकारी परिसरों में सुधरेगी प्रकाश व्यवस्था, 1.71 करोड़ की निविदा जारी

संताल परगना के सात सरकारी परिसरों में सुरक्षा और रोशनी के लिए 1.71 करोड़ की लागत से हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। 30 दिनों में पूरा होगा काम।

दुमका: संताल परगना के विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक परिसरों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सिक्योरिटी, गार्डन, गेट, पाथवे और हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना है. इसके लिए विद्युत कार्यों की निविदा जारी की गयी है. सात अलग-अलग कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 71 लाख 76 हजार 655 रुपये की निविदा राशि निर्धारित की गयी है. सभी कार्यों को 30 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

निविदा के तहत उपराजधानी दुमका के नकटी स्थित होमगार्ड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में सिक्योरिटी लाइट, गार्डन लाइट और गेट लाइट लगायी जायेगी. इसके लिए 34 लाख 27 हजार 696 रुपये की निविदा राशि निर्धारित है. वहीं, दुमका क्लब परिसर में सिक्योरिटी और पाथवे लाइट लगाने का काम होगा.

इस पर 11 लाख 45 हजार 523 रुपये खर्च किये जायेंगे. जबकि साहिबगंज के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में दो 16 मीटर ऊंचे हाईमास्ट लाइट के साथ सिक्योरिटी लाइट लगायी जायेगी. इसके लिए 41 लाख 2 हजार 545 रुपये की निविदा राशि निर्धारित की गयी है. जामताड़ा के कलेक्ट्रेट भवन के पीछे दो 16 मीटर ऊंचे हाईमास्ट लाइट लगाये जायेंगे. इस कार्य के लिए 12 लाख 72 हजार 606 रुपये की निविदा राशि रखी गयी है.

देवघर के सिविल कोर्ट परिसर में तीन 16 मीटर ऊंचे हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव है. इसके लिए 20 लाख 32 हजार 131 रुपये की निविदा राशि निर्धारित की गयी है. इसी प्रकार पाकुड़ बाजार समिति परिसर में चार 20 मीटर ऊंचे हाईमास्ट लाइट लगाने का काम होगा. इसके लिए 31 लाख 28 हजार 845 रुपये खर्च होने हैं.

वहीं, देवघर के जसीडीह स्थित पीटीआई परिसर में गार्डन लाइट के साथ दो 20 मीटर ऊंचे हाईमास्ट लाइट लगाये जायेंगे. इसके लिए 20 लाख 67 हजार 309 रुपये की निविदा राशि निर्धारित है. निविदा के अनुसार सभी कार्य इलेक्ट्रिकल वर्क्स श्रेणी के हैं. प्रत्येक कार्य की अवधि 30 दिन निर्धारित की गयी है, जबकि बिड वैधता 180 दिन रखी गयी है.

निविदा की बिड खोलने का स्थान ईडब्ल्यूडी दुमका निर्धारित किया गया है. प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित परिसरों में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और रोशनी की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >