24 साल की सैन्य सेवा के बाद गांव पहुंचे नवल किशोर, स्वागत में उमड़ा पूरा इलाका

सेना की वायु रक्षा रेजीमेंट में 24 साल 4 महीने तक देश की सेवा करने के बाद हवलदार नवल किशोर यादव सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे. गांव वालों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसमें देशभक्ति गीतों और नारों के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया. यह स्वागत उनके देशप्रेम और सेवा के प्रति सम्मान को दर्शाता है.

हंसडीहा : सेना की वायु रक्षा रेजीमेंट में 24 वर्ष 4 दिन तक देश की सेवा करने के बाद हवलदार नवल किशोर यादव 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए. सेवानिवृत्ति के बाद बुधवार को घर लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. उनकी प्रारंभिक नियुक्ति सिपाही के पद पर हुई थी. उन्होंने एडी सेंटर, नासिक में योगदान देकर सैन्य सेवा की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने चंडी मंदिर में भी अपनी सेवा दी. वर्तमान में उनकी रेजीमेंट पठानकोट में रही, जबकि उन्होंने ओडिशा के गोपालपुर से सेवानिवृत्ति ली.

सेना से सेवानिवृत्त के बाद स्वागत करते लोग Prabhat Khabar Network

रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत

हंसडीहा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उनके स्वागत के लिए वाहन को फूल-मालाओं से सजाया गया था. स्टेशन से ही देशभक्ति गीतों के साथ स्वागत जुलूस निकाला गया.

बारिश के बीच निकला स्वागत जुलूस

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुलूस में शामिल हुए. जुलूस हंसडीहा बाजार से गुजरते हुए आसपास के कई गांवों से होकर उनके पैतृक गांव बनहेती पहुंचा. इस दौरान लोग देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते रहे.

देशसेवा पर ग्रामीणों ने जताया गर्व

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद गांव लौटे हवलदार नवल किशोर यादव का सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उनके स्वागत को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार चौधरी

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >