काठीकुंड कॉलेज में निशुल्क नेत्र जांच, जरूरतमंद छात्रों को मिलेगा फ्री चश्मा

डॉ. जेएम इंटर कॉलेज में छात्रों और कर्मचारियों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया. जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा मिलेगा.

प्रतिनिधि, काठीकुंड: डॉ. जेएम इंटर कॉलेज, काठीकुंड में शनिवार को छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय के कर्मचारियों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया. शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर वत्स ने दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ महाविद्यालय के कर्मियों की आंखों की जांच की.

महाविद्यालय के विशेष आग्रह पर आयोजित शिविर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों की आंखों से जुड़ी समस्याओं की जांच की गयी. इस दौरान जरूरत के अनुसार आगे के उपचार को लेकर भी चिकित्सक ने आवश्यक सलाह दी.

जरूरतमंद छात्रों को मिलेगा निशुल्क चश्मा

जांच के दौरान जिन छात्र-छात्राओं को चश्मे की आवश्यकता पायी जाएगी, उन्हें डॉ. दिवाकर वत्स की ओर से निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा. इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है.

डॉ. दिवाकर वत्स ने नेत्र रोग में पीजी की शिक्षा पीजीआई, चंडीगढ़ से प्राप्त की है. उन्होंने विद्यार्थियों और महाविद्यालय कर्मियों को आंखों की नियमित जांच और आंखों की देखभाल के प्रति भी जागरूक किया.

गंभीर मरीजों को दुमका में मिलेगा निशुल्क इलाज

शिविर के दौरान गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दुमका आने की सलाह दी गयी. डॉ. वत्स ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों की आवश्यक आंखों की जांच और इलाज निशुल्क कराने की व्यवस्था की जाएगी.

उन्होंने लोगों से आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराने की अपील की.

कॉलेज कर्मियों की भी हुई जांच

शिविर में महाविद्यालय के कर्मचारियों की भी निशुल्क नेत्र जांच की गयी. कार्यक्रम में प्राचार्या अनिता, प्रो. आदम अंसारी, प्रो. मंजू सिन्हा, प्रो. रेजिना मुर्मू, प्रो. स्टेनशीला, प्रो. रेणु, प्रो. रश्मि, प्रो. सुरेश, प्रो. बरुण, प्रो. संजीव समेत महाविद्यालय के सभी कर्मियों ने भाग लिया.

महाविद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने के लिए डॉ. दिवाकर वत्स के प्रति आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >