कंपार्टमेंटल से 12 वीं पास करने वाले छात्रों के लिए खोला गया चांसलर पोर्टल

कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू डॉ जयनेंद्र यादव ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर दी है.

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम में नामांकन के लिए एक बार फिर चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है. इस बार पोर्टल 28 अगस्त से चार सितंबर तक खुला रहेगा. इस बार पोर्टल उन विद्यार्थियों के लिए खोला गया है, जिन्होंने कंपार्टमेंटल परीक्षा के जरिये 12 वीं पास की है. बतादें कि कुछ दिन पहले ही जैक बोर्ड की कंपार्टमेंटल 12 वीं का रिजल्ट आया है, ऐसे में इस परीक्षा से 12 वीं पास करने वाले विद्यार्थी नामांकन के लिए पोर्टल खोलने की मांग कर रहे थे. इस संबंध में कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू डॉ जयनेंद्र यादव ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार चांसलर पोर्टल 28 अगस्त से चार सितंबर तक खुला रहेगा, पांच सितंबर को कॉलेज स्तर पर मेरिट का प्रकाशन होगा, 6 से 10 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और 13 सितंबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा कर एडमिशन ले सकते हैं. इस बार चांसलर पोर्टल सिर्फ उन्हीं कॉलेजों के लिए खोला गया है, जिनमें सीटें खाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >