दुमका में रसोइया मौत मामले में जरमुंडी विधायक समेत 9 पर केस, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

झारखंड के दुमका जिले में एक रसोइए की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. मामले में विधायक समेत नौ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है.

नोनीहाट : दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट स्थित डाक बंगला परिसर में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के यहां रसोइये के रूप में काम करने वाले 28 वर्षीय सोनू राउत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर समेत कुल नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. फिलहाल मौत के कारण को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलेगा मौत का राज

एसपी ने स्पष्ट किया कि केवल घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि सोनू की मौत हत्या है या आत्महत्या. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अनुसंधान के अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

परिजनों ने लगाया हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप

मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सोनू ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गयी है. परिजनों का दावा है कि हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया.

पुलिस अब प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी खंगाल रही है. मामले में नामजद सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें: कैमरा ऑन था सामने थी ट्रेन... वायरल होने की चाह में गढ़वा की पूर्णिमा ने गंवाये दोनों हाथ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >