डॉ बिनय कुमार सिन्हा बने स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष

जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ सिन्हा को दो वर्षो के लिए स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के एचओडी नियुक्त किया गया

दुमका. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ बिनय कुमार सिन्हा को स्नातकोतर हिंदी विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है. इस सम्बन्ध में कुलसचिव डॉ एसएन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ सिन्हा को दो वर्षो के लिए स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के एचओडी नियुक्त किया गया है. ज्ञात हो डॉ सिन्हा इनसे पूर्व विवि के कुलसचिव का पदभार संभाल रहे थे. उनका कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण राजभवन के आदेश पर डॉ एसएन अधिकारी को विवि का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है. बता दें डॉ सिन्हा विश्वविद्यालय में अभिषद सदस्य, वित्त पदाधिकारी, कुलानुशासक, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, वित्त समिति के सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद पूर्व में संभाल चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >