बाबा के तिलकोत्सव व महाशिवरात्रि की तैयारी पर चर्चा

पांडेश्वरनाथ मंदिर के प्रबंधन व विकास को लेकर चर्चा की गयी.

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत सहारा बाजार में रविवार को मुरलीधर मंडल की अध्यक्षता में पांडवेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन को लेकर कमेटी की बैठक हुई. इसमें भोलेनाथ का शुभ तिलकोत्सव व महाशिवरात्रि को लेकर चर्चा हुई. पांडेश्वरनाथ मंदिर के प्रबंधन व विकास को लेकर चर्चा की गयी. इसमें मंदिर के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गयी. कमेटी की ओर मंदिर की व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के लिए प्रबुद्धजनों की विशेष बैठक फरवरी में बुलाने की बात कही गयी. मौके पर उमाकांत मांझी, कुलदेव मिर्धा, मदनमोहन सेन, रघुनाथ राय, हरिप्रसाद राय, चुड़का हांसदा, ब्रह्मदेव राय, लालमोहन राय, अमित कुमार, मुन्ना मांझी, पांडव कापरी कुशवाहा, चंद्रकिशोर प्रसाद सिंह, साहु राणा, रजनीश कुमार, राधेश्याम राय, मकरध्वज राय, कृत्यानंद मिश्र समेत सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >