19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने का रखा गया लक्ष्य

मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख बासुदेव टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया। 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा देकर कृमि संक्रमण से मुक्त करने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बच्चों को दवा खिलाई और स्वास्थ्य, स्वच्छता पर जोर दिया। कृमि संक्रमण से कुपोषण, एनीमिया जैसी समस्याएं होती हैं, इसलिए दवा लेना जरूरी है। साफ-सफाई और हाथ धोने पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

प्रतिनिधि, दलाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बासुदेव टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया. अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कृमि संक्रमण से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख षष्ठी पद नंदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, समाजसेवी प्रभु राय, स्वास्थ्यकर्मी, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख, बीडीओ तथा चिकित्सा प्रभारी ने बच्चों को दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला. प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ ने कहा कि पेट में कृमि होने से बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक विकास में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं इसलिए कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को भोजन के बाद ही दवा खिलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना, खुले में शौच से बचना तथा भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा दवा लेने से छूट जाता है तो उसे मॉप अप राउंड के तहत शामिल कर दवा खिलायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >