दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने की मांग, भाजपा का धरना सात को

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल की उपस्थिति रही. बैठक में राज्य सरकार से नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा इवीएम से मतदान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 5, 6 व 7 जनवरी को प्रदेशभर में प्रस्तावित महाधरना कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी.

संवाददाता, दुमका भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक दुमका परिसदन में नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल की उपस्थिति रही. बैठक में राज्य सरकार से नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा इवीएम से मतदान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 5, 6 व 7 जनवरी को प्रदेशभर में प्रस्तावित महाधरना कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसी क्रम में दुमका नगर में आयोजित होनेवाले धरना कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि हेमंत सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव टाल रही है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं. जनता अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित है. भाजपा अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और इवीएम से कराना पारदर्शिता व जनविश्वास के लिए आवश्यक है. राज्य सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है, इसलिए भाजपा चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से जनदबाव बनायेगी. नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने कहा कि दुमका नगर की जनता लंबे समय से चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. 7 जनवरी को होनेवाला धरना इस संघर्ष की दिशा में निर्णायक कदम होगा. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सात को दुमका भाजपा द्वारा पुराने समाहरणालय परिसर में धरना कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, मनोज पाण्डेय, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, पिंटू साह, सोनी हेंब्रम, पिंटू अग्रवाल, नवल किस्कू, मृणाल मिश्रा, अनुज आर्या, रूपेश मंडल, अजय गुप्ता, दीप्तांशु कोचगवे, किशोरेंद्र दास, रामवतार भालोठिया, मनोज साह, प्रवीण सिंह, मनीष कुमार, श्रीधर दास, रमेश मुर्मू, फारूख अनवर, ओम केसरी, रामकृष्ण हेंब्रम, अशोक मंडल सहित भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >