स्पीड ब्रेकर पर ऑटो रिक्शा अनियंत्रित, आगे बैठे पहाड़िया अधेड़ की गिरकर मौत

अधेड़ मसानजोर के बसमत्ता के साप्ताहिक हाट सामान लेने के लिए गया था. शाम में ऑटो रिक्शा में सवार होकर लौट रहा था.

संवाददाता, दुमका. दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर मसानजोर थाना अंतर्गत बसमत्ता गांव के पास ऑटो रिक्शा से गिरकर 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार को देर शाम में हुई थी. मृतक मसानजोर के ही दरबारपुर गांव का निवासी था. मिली जानकारी के अनुसार अधेड़ सुकूर पुजहर मसानजोर के बसमत्ता के साप्ताहिक हाट सामान लेने के लिए गया था. शाम में ऑटो रिक्शा में सवार होकर वह अपने घर की ओर लौट रहा था. वह ऑटो रिक्शा में आगे बैठा हुआ था. इसी बीच स्पीड ब्रेकर के पास ऑटो रिक्शा के उछाल मारने से सुकूर पुजहर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल सुकूर पुजहर को इलाज के लिए उसी ऑटो रिक्शा से ही दुमका के पीजेएमसीएच में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. नगर थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान लिया और पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. नगर थाना की पुलिस ने ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया है. आग से झुलसी वृद्धा ने तोड़ा दम : दुमका. आग से झुलसी 90 वर्षीय वृद्ध महिला की दुमका के पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वृद्धा नोनीहाट के नोनी गांव की निवासी थी. वह अपने पुत्र एवं परिवार वालों से अलग अपने एक पोते के साथ नोनी गांव में रह रही थी. शुक्रवार की देर शाम में वह खाना बना रही थी. इसी बीच वृद्धा की साड़ी में आग लग गयी और वह गंभीर रूप से झुलस गयी. पुत्र एवं परिजनों को घटना का जब तक पता चला, तब तक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी. परिजनों ने रात में ही इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. नगर थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान लिया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >