दुमका के हंसडीहा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, आक्रोशित लोगों की रोड जाम

झारखंड की उपराजधानी दुमका में दुमका-भागलपुर रोड पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कसबा गांव के पास भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. एक को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया है.

दुमका, आनंद जायसवाल : झारखंड की उपराजधानी दुमका में दुमका-भागलपुर रोड पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कसबा गांव के पास भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. एक को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया है.

दुमका में हुई दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को रेफर किया गया

मृतकों की पहचान हरोखा के प्रभु मंडल, हंसडीहा निवासी मोजाहिद अंसारी व गुलाम अंसारी उर्फ गुलिया के रूप में हुई है. वहीं, मरिकडीह रायकीनरी के रहनेवाले रमेश कुमार मंडल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

भागलपुर से हंसडीहा आ रहे ट्रक ने कई लोगों को रौंदा

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक भागलपुर से हंसडीहा की ओर आ रहा था. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक बाइक पर सवार दो युवक उसकी चपेट में आ गये. सड़क किनारे एक अन्य खराब ट्रक की मरम्मती में लगे दो मिस्त्री को भी ट्रक ने रौंद दिया.

Also Read : दुमका : अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड को किया जाम

कसबा मोड़ के पास हुए इस हादसे में कुल 3 लोगों की मौत के बाद चीख-पुकार मच गयी. हादसे के बाद हंसडीहा थाना पुलिस ने उक्त ट्रक के चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड को जाम कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >